पूर्णिया, मार्च 30 -- जलालगढ़, एक संवाददाता।बिहार बोर्ड की दसवीं वार्षिक परीक्षा में जलालगढ़ प्रखंड के संतोषनगर वार्ड संख्या 8 निवासी प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक नंदन कुमार की पुत्री निखिल कुमारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर दसवां स्थान प्राप्त कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। निखिल कुमारी ने सिन्हा पब्लिक स्कूल मधुबनी पूर्णिया से परीक्षा दी थी। साधारण परिवार से आने वाली निखिल की इस उपलब्धि ने यह साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उनकी मां कविता रानी आत्मनिर्भर महिला हैं जो किराना दुकान चलाने के साथ-साथ सिलाई-कढ़ाई का कार्य भी करती हैं, जबकि उनके दादा गर्भु चौधरी खेतीबाड़ी से जुड़े हैं। निखिल कुमारी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि नियमित प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.