अररिया, अप्रैल 26 -- अररिया, हि.टी.। जिले के जोकीहाट प्रखंड स्थित भूना गांव के निवासी स्वर्गीय सत्यनारायण साह की पुण्यतिथि के अवसर पर 'टीचर्स ऑफ बिहार' परिवार की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी। इस दौरान लोगों ने उनके आदर्शों को आत्मसात करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। कहा कि संघर्षों से भरे जीवन में स्व. साह ने अपनी मेहनत, लगन और दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर एक प्रेरणादायक मिसाल कायम की। आर्थिक एवं सामाजिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया और निरंतर आगे बढ़ते रहे। स्व. सत्यनारायण साह ने साहस और संकल्प के साथ बदलाव की पहल की। उनका प्रयास न केवल शिक्षा में सकारात्मक सोच का संचार करने वाला रहा, बल्कि हजारों शिक्षकों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना। 'टीचर्स ऑफ बिहार' के प्रदेश प...