बांदा, मार्च 26 -- बांदा, संवाददाता। सूने घर में शिक्षक की पत्नी ने कमरे के अंदर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। मौत की खबर मिलते ही घरवालो में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी 32वर्षीय अनुराधा पत्नी राममिलन प्रजापति ने बुधवार की दोपहर कमरे के अंदर पंखा की हुक पर साड़ी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर लिया। काफी देर बाद मौके पर पहुंची बेटी चाहत ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जवाब नही मिला। दोपहर को विद्यालय से घर आए राममिलन को चाहत ने बताया कि मां कमरे के अंदर न बोल रही है और न ही दरवाजा खोल रही है। राममिलन ने भी दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन अंदर से कोई हरकत नही हुई। किसी तरह दरवाजा खोल कर परिजन कमरे के अंदर पहुंचे देखा तो उसका शव फंदे से लटक रहा था। आनन फानन फंदा क...