हजारीबाग, मार्च 12 -- हजारीबाग। शहर के जिला स्कूल के रिटायर शिक्षक हरिवंश मिश्र की पत्नी तारा मिश्रा का निधन 77 वर्ष की आयु में हो गया। वह कुछ दिनों से बीमार चल रही थी। उन्होंने रांची के एक निजी अस्पताल में 11 मार्च को अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार वाराणसी के मणिकर्निका घाट पर किया गया। वह हजारीबाग के को-ऑपरेटिव कॉलोनी में रहती थी। उनका मूल निवास स्थान बिहार के बक्सर जिला में है। तारा मिश्रा के छह पुत्र और एक पुत्री है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...