पटना, जनवरी 30 -- ढाई वर्ष पहले रहस्यमय ढंग से लापता शिक्षक के मामले में गिरफ्तार महिला दारोगा अंजलि कुमारी को सीबीआई ने शुक्रवार को पटना स्थित विशेष न्यायिक दंडाकारी के समक्ष पेश किया। सीबीआई की विशेष न्यायिक दंडाधिकारी मिस स्मिता कुमारी ने आरोपित दारोगा को न्यायिक हिरासत में लेते हुए 9 फरवरी तक बेऊर जेल भेज दिया। पटना हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई भोजपुर के बड़हरा से लापता शिक्षक कमलेश राय के मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच कर रही है। गिरफ्तार अंजलि कुमारी 2019 की बैच की दारोगा हैं और लखीसराय में तैनात थी। इस कांड में रूपेश कुमार चौबे को सीबीआई पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उससे पूछताछ के बाद महिला दारोगा को गिरफ्तार किया है। सीबीआई इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच कर रही है तथा महिला दारोगा के खिलाफ अहम साक्ष्य मिलने पर उन्हें गिरफ्ता...