चक्रधरपुर, मई 9 -- मनोहरपुर। सुदूर क्षेत्रों में स्थानीय व असहाय बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले, इसे ध्यान में रख कर ही कुछ वर्ष पूर्व राज्य सरकार द्वारा मनोहरपुर प्रखंड के कई उच्च विद्यालयों को अपग्रेड कर 2 में बदला गया था। इसका मकसद दूर दराज के गरीब बच्चों को नजदीकी गांव के स्कूलों में ही इंटर तक की पढ़ाई उपलब्ध कराना था। हालांकि, सरकार की उदासीनता व शिक्षकों के कमी के कारण कई अपग्रेड इंटर स्कूलों में विज्ञान व वाणिज्य संकाय की पढ़ाई आज तक शुरू नहीं हुई। ऐसा ही मामला प्रखंड के सारंडा अंतर्गत छोटानागरा 2 उत्क्रमित उच्च विद्यालय में देखने को मिला। यहां इंटर विज्ञान व वाणिज्य में एक भी छात्र का एडमिशन सिर्फ इसीलिए नहीं लिया जा रहा है, क्योंकि स्कूल में एक भी विज्ञान व वाणिज्य से संबंधित शिक्षक बहाल नहीं किए गए हैं। बताते हैं कि स्कूल में इंटर अ...