सीतापुर, मार्च 18 -- रेउसा, संवाददाता। रेउसा के खरहरा स्थित निजी स्कूल में टिन शेड के पाइप के सहारे शिक्षक का शव फंदे से लटकता मिला। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। बाराबंकी के सूरतगंज राम मंडई निवासी सदानंद तिवारी (48) रेउसा के खरहरा स्थित अमन पब्लिक स्कूल में पढ़ाते थे। स्कूल में ही वह रुक जाते थे। बुधवार देर शाम को स्कूल में लगी टिन शेड के पाइप के सहारे गमछे के फंदे से सदानंद का शव लटकता मिला। शव देख अफरा-तफरी मच गई। थाना प्रभारी हनुमंत तिवारी के मुताबिक परिवार को सूचना दे दी गई है। परिवार के आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...