शामली, अगस्त 14 -- क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी पीटीआई शिक्षक की पानीपत जिले में गोली मारकर हत्या करने के बाद पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचे शव को देख परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में शिक्षक के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। वही पुलिस अभी तक हत्या के कारणों का पता नही लगा सही है। फिलहाल हरियाणा पुलिस ने उसके दोस्त साहिल सिंह को हिरासत में ले रखा है। थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी 36 वर्षीय हॉकी के नेशनल प्लेयर व हाल में नई दिल्ली के सर्वोदय सीनियर सेकेडरी स्कूल के पीटीआई शिक्षक अवधेश कुमार की जनपद पानीपत के थाना बापौली क्षेत्र के गांव खोजकीपुर कलां में ड्रेन-2 के पास देर रात्रि पांच गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। गुरूवार को अवधेश का शव पोस्टमार्टम के बाद उसके पैतृक गांव लाया गया, जहां शव को देख परिजनो...