पूर्णिया, अप्रैल 19 -- धमदाहा, एक संवाददाता। अनुमंडल पदाधिकारी ने धमदाहा प्रखंड के मध्य विद्यालय तरौली मुस्लिम टोल एवं प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया कुकरौन नंबर 2 का निरीक्षण किया। अनुमंडल पदाधिकारी अनुपम ने बताया कि शनिवार को दिन के 10:41 बजे पर मध्य विद्यालय तरौनी मुस्लिम टोल में नामांकित का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में नामांकित 574 में 194 छात्र उपस्थित मिले हैं। नामांकित कुल बच्चों का 32% ही उपस्थित मिलने को लेकर विद्यालय प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा गया। प्राथमिक विद्यालय नवटोलिया कुकरौन नंबर 2 का निरीक्षण किया गया जहां 70 नामांकित में 42 छात्र उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी के अवलोकन में विशिष्ट शिक्षक सुनील कुमार मुर्मू विगत 15 अप्रैल 2026 से बिना सूचना के अनुपस्थित पाया गया। यह भी पढ़ें- स्कूल संचालन म...