बलिया, मई 28 -- बलिया, संवाददाता। बैरिया क्षेत्र के चरजपुरा निवासी आर्यन पांडेय ने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट के पद पर कमीशन प्राप्त किया है। केरलम स्थित अकादमी में आर्यन की पासिंग आउट परेड पूरी होने की खबर से घर-परिवार में खुशी है।केरलम स्थित भारतीय नौसेना अकादमी एझीमला में चार वर्षों के कठिन प्रशिक्षण के बाद आर्यन को सब लेफ्टिनेंट पद पर कमीशन किया गया है। आर्यन के माता-पिता के साथ ही 95 वर्षीय दादा नंदकिशोर पांडेय भी पासिंग आउट परेड के दौरान मौजूद थे। उन्होंने पौत्र आर्यन के कंधे पर स्टार लगाया। मां कंचन पांडेय ने बताया कि आज से चार वर्ष पहले हमने अकादमी को अपना बेटा दिया था और अकादमी ने आज हमें 'सब लेफ्टिनेंट' दिया है। आर्यन के पिता बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षक संजय पाण्डेय ने कहा कि मेरे लिए बहुत ही गौरव का पल है। बेटे को यह सफल...