चित्रकूट, जनवरी 3 -- चित्रकूट। संवाददाता सदर ब्लाक कर्वी के प्राथमिक विद्यालय पतौड़ा में कार्यरत प्रधानाध्यापक शशिभूषण सिंह का समायोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय रेहुंटा किए जाने पर ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों ने डीएम को ज्ञापन देकर अवगत कराया कि शिक्षक शशिभूषण सिंह दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। जिससे वह चलने-फिरने में असमर्थ है। उनका समायोजन उनके निवास स्थान के नजदीक होना चााहिए था, लेकिन ऐसा नहीं किया गया है। यहां पर वह पिछले 15 वर्ष से स्कूल का अच्छी तरह संचालन कर रहे हैं। उच्च प्राथमिक विद्यालय पतौंडा में कार्यरत शिक्षक राजकरन शुक्ल आगामी 31 मार्च को सेवानिवृत्त होने वाले हैं। इनके बाद यह विद्यालय एकल हो जाएगा। फलस्वरुप इसी स्कूल में शिक्षक शशिभूषण सिंह का समायोजन कर दिया जाए। इस दौरान देवीदयाल सिंह, सुधीर, देवानंद, रमा यादव, अमृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.