सीतामढ़ी, अप्रैल 10 -- आमोद कुमार सीतामढ़ी। नगर स्थित एसएलके कॉलेज में गुरुवार को समर्थ पोर्टल क्रियान्वयन को लेकर प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित हुई। इसमें शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों को समर्थ पोर्टल के लीभ मॉड्यूल क्रियान्वयन को लेकर जानकारी दी गई। प्राचार्य डॉ. वीरेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यशाला का संचालन समर्थ के समन्वयक डॉ. कुमार ओम प्रकाश ने किया ।उन्होंने शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मियों को समर्थ पोर्टल से संबंधित आवश्यक जानकारी साझा की। वहीं प्रधान सहायक ई. अभिषेक रंजन ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से शिक्षक-कर्मियों को समर्थ के लीभ मॉड्यूल की विस्तृत जानकारी दी तथा शिक्षकों एवं कर्मचारियों के सभी संदेहों का समाधान किया।डॉ. सुशांत शेखर ने समर्थ पोर्टल पर प्रोफाइल एवं एकेडमिक डिटेल्स अपलोड करने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.