शिक्षक-कर्मियों के लिए 5.45 अरब रुपये जारी
प्रयागराज, जून 11 -- माध्यमिक शिक्षा विभाग ने राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के अंतर्गत सहायता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के अनावर्ती अंशदान के भुगतान के लिए वित्तीय वर्ष 2026-27 में पांच अरब 45 करोड़ 82 लाख रुपये की धनराशि जारी कर दी है। इस संबंध में वित्त नियंत्रक (माध्यमिक) मदन लाल ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार, यह धनराशि जून 2026 से फरवरी 2027 तक की अवधि के लिए उपलब्ध कराई गई है। जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देशित किया गया है कि जिन कर्मचारियों ने अब तक एनपीएस के लिए फंड मैनेजर का चयन नहीं किया है, उनसे लिखित सहमति प्राप्त कर नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही यदि किसी कर्मचारी का अंशदान लंबित है तो उसका ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.