भागलपुर, अप्रैल 9 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता टीएनबी कॉलेज में शिक्षक डॉ. निर्लेश कुमार और कर्मचारी नेता सुशील मंडल के बीच हुए विवाद मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया गया है। डॉ. मुस्फिक आलम को कमेटी का संयोजक बनाया गया है। कमेटी में डॉ. पंकज कुमार कुंवर, डॉ. बेलाल अहमद, कर्मचारी नेता दीपक कुमार सिंह, सुधीर कुमार साह सदस्य हैं। कमेटी को 10 दिनों के भीतर रिपोर्ट देनी है। प्राचार्य ने इस लेकर आदेश जारी किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...