शिक्षक करेंगे निष्ठा पाठ्यक्रम का कोर्स
बागपत, मई 29 -- बागपत। बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से परिषदीय विद्यालयों के लिए निष्ठा पाठ्यक्रम का संचालन किया जाएगा। शैक्षिक सत्र 2026-27 में निष्ठा एलिमेंट्री, निष्ठा सेकेंडरी, निष्ठा एफएलएन, निष्ठा ईसीसीई कोर्स को लागू किया जाएगा। स्कूल शिक्षा की महानिदेशक मोनिका रानी की ओर से बीएसए को निर्देश दिए कि कोर्स में सभी परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, एसआरजी, एआरपी शामिल होंगे। वे सभी 15 सितंबर तक कोर्स पूरा करेंगे। 31 अगस्त तक पंजीकरण की अंतिम तिथि है और 15 सितंबर तक कोर्स को समाप्त करना है। बीएसए गीता चौधरी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को शत प्रतिशत पंजीकरण करने और समय पर कोर्स पूरा करने के लिए निर्देशित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.