बगहा, फरवरी 28 -- बैरिया एक संवाददाता शिक्षक सेवाकाल के बाद भी समाज में सकारात्मक सोच विकसित करते रहते हैं। वे कभी सेवा निवृत नहीं होते हैं। शिक्षक के ऊपर ही बेहतर समाज निर्माण की जवाबदेही होती है। उक्त बातें प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष सह उत्क्रमित हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक गोविंद झा ने कहीं। वे शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय मियापुर दुबौलिया में एक विदाई समारोह के दौरान बोल रहे थे।इस दौरान सम्मान और स्नेह के बीच सहायक शिक्षक शत्रुधन प्रसाद को विदाई किया गया। प्रखंड क्षेत्र स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मियांपुर दुबौलिया में सहायक शिक्षक शत्रुधन प्रसाद के सम्मान में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। वातावरण भा...