गंगापार, मार्च 28 -- शिक्षक कभी अपने कर्तव्य से सेवानिवृत्त नहीं होते हैं। यह बात बीआरसी फूलपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक सम्मान समारोह में बीईओ प्रदीप कुमार सिंह ने कही। उन्होंने कहा कि आप सभी ने एक लंबी समयावधि नौनिहालों, शिक्षकों व विभाग को दिया हैं, वह सदैव स्मृति पटल में अविस्मरणीय रहेगा। सेवानिवृत्त हो रहे शिक्षक मो. शाहिद प्राथमिक विद्यालय फूलपुर, मुन्नी देवी उच्च प्राथमिक विद्यालय फूलपुर, ललिता देवी संविलियन विद्यालय बौड़ई, साधना श्रीवास्तव उच्च प्राथमिक विद्यालय लतीफपुर ने अपने सेवाकाल के अनुभवों को साझा किया। इन शिक्षकों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही 39 निपुण विद्यालयों को प्रशस्ति पत्र से सम्मानित भी किया गया। संचालन शशिकांत मिश्रा एवं आभार प्रदर्शन संतोष कुमार मौर्य ने किया। इस मौके पर सरस्वती यादव...