दरभंगा, मार्च 26 -- दरभंगा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (एलएनमूटा) का 11वां परिनियत सम्मेलन एवं विचारगोष्ठी का आयोजन गुरुवार को शहर के मारवाड़ी कॉलेज में किया गया। संघ के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार शाह की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में संघ के संरक्षक कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी शामिल हुए। सम्मेलन को संबोधित करते हुए कुलपति प्रो. चौधरी ने कहा कि शिक्षक संघ की नई पीढ़ी के निर्माण की दिशा में यह सम्मेलन अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से संगठन को नई दिशा मिलेगी तथा विभिन्न गतिरोधों की समाप्ति में भी यह मंच सहायक सिद्ध होगा। उन्होंने शिक्षकों एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के बीच समन्वय की आवश्यकता पर बल देते हुए सेवानिवृत्त शिक्षकों के अनुभवों से लाभ उठाने की बात कही।कार्यक्रम ...