रिषिकेष, जुलाई 11 -- हिमालयन इंस्टीट्यूट हॉस्पिटल ट्रस्ट के ग्राम्य विकास संस्थान ने सीपीआर जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को जीवनरक्षक तकनीक का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को राजीव गांधी नवोदय विद्यालय, हिंडोला देवल धार में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में ग्राम्य विकास संस्थान के सुनील खंडूरी ने प्रतिभागियों को हृदयाघात, अचानक बेहोशी और अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में घबराने के बजाय सही तरीके से सीपीआर देने की विधि समझाई। उन्होंने प्राथमिक उपचार के महत्वपूर्ण पहलुओं पर भी विस्तार से जानकारी दी और प्रतिभागियों से सीपीआर का अभ्यास कराया। उन्होनें कहा कि हृदयाघात के बाद शुरुआती कुछ मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। यदि एंबुलेंस या चिकित्सकीय सहायता पहुंचने से पहले प्रशिक्षित व्य...