संभल, जनवरी 31 -- श्रीमती मनोरमा राघव आदर्श इंटर कॉलेज के शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों तथा उनके आश्रितों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की घोषणा पर हर्ष व्यक्त किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी का आभार जताया। खुशी के माहौल में शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस निर्णय का स्वागत किया। शिक्षकों का कहना था कि इस योजना के लागू होने से अब उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को सरकारी व निजी अस्पतालों में 5 लाख रुपये तक का निःशुल्क इलाज मिल सकेगा, जिससे स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं काफी हद तक कम होंगी। बताया गया कि इस योजना पर शासन द्वारा लगभग 448 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इसके अंतर्गत बेसिक शिक्षा व...