शाहजहांपुर, जून 9 -- बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय पर सपा अल्पसंख्यक सभा की बैठक जिलाध्यक्ष हफीज अंसारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में तनवीर खान शामिल हुए। इसमें 2027 विधानसभा चुनाव और शिक्षक एमएलसी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। तनवीर खान ने कहा कि 2027 में विकास और सामाजिक न्याय के लिए समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाना होगा। सैयद रिजवान अहमद ने शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी हाजी मोहम्मद दानिश अख्तर को विजयी बनाने की अपील की। हफीज अंसारी ने कहा कि पार्टी हर वर्ग के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। बैठक में अतिउल्ला सिद्दीकी, सरताज खान, परवेज अंसारी, नाजिम फारूकी, अरशद खान, सैयद शकील मियां, जैनुल खान, असलम खान, परविंदर यादव, मौसम खान और शाहनवाज मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शिक्षक एमएलसी चुनाव को ले...