अमरोहा, दिसम्बर 3 -- भाजपा कार्यालय पर शिक्षक एमएलसी चुनाव 2026 एवं एसआईआर से संबंधित बैठक मंगलवार को आयोजित की गई। जिसमें राजेश कुमार सिंघल क्षेत्रीय उपाध्यक्ष प. क्षेत्र एवं सहसंयोजक बरेली मुरादाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र को पटका पहनाकर स्वागत किया गया। राजेश कुमार सिंधल ने कहा कि इस समय में प्रदेश में शिक्षक एमएलसी के मत बनाने की प्रक्रिया सूचारू रूप से चल रही है। प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर सभी जनपदों में शिक्षक चुनाव से संबंधित, विधानसभा संयोजकों, यूथ संयोजकों के कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की जा रही है। इसी क्रम में मंगलवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं के कार्य की समीक्षा करते हुए प्रत्येक विधानसभा एवं बूथों पर बनाए गए मतों एवं संबंधित संस्थाओं के प्रधानाचार्य, प्रबंधकों, अध्यापकों की सूची बनाकर संपर्...