इटावा औरैया, अप्रैल 14 -- इटावा। प्राइमरी विद्यालय हिद्दपुरा बसरेहर में शिक्षक उमाकांत को फरीदाबाद हरियाणा की आर्ट एंड मैजिक यूनिवर्सिटी ने डॉक्टरेट की उपाधि दी है। यूनिवर्सिटी में कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन सीपी यादव और कैप्टन तेजपाल ने उमाकांत को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए ये उपाधि प्रदान की। इस उपलब्धि पर शिक्षक जगत में खुशी है। डॉक्टरेट की उपाधि पर शिक्षक नेता संजीव यादव ने उन्हें बधाई दी। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से शिक्षक सुनील शाक्य, प्रमोद धनगर, कमलकांत और राजेश दिवाकर शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.