सीतामढ़ी, मार्च 1 -- सीतामढ़ी। जिला मुख्यालय डुमरा स्थित शिक्षा भवन में शनिवार को सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं के सम्मान में समारोह आयोजित की गई। कार्यक्रम में सेवानिवृत्ति की तिथि पर ही उन्हें सेवांत लाभ से संबंधित स्वीकृतादेश प्रदान किए गए। अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस पहल से सेवानिवृत्त शिक्षकों में संतोष और उत्साह देखा गया। समारोह में डीईओ राघवेन्द्र मणि त्रिपाठी ने सेवानिवृत 10 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सेवांत लाभ से संबंधित स्वीकृत आदेश पत्र प्रदान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति जीवन का महत्वपूर्ण पड़ाव है। हमारी कोशिश है कि शिक्षकों को उनके सभी वैधानिक लाभ समय पर मिलें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने सेवांत लाभ की प्रक्रिया को पारदर्श...