गोरखपुर, फरवरी 28 -- गोरखपुर, मुख्य संवाददाता। देवरिया में तैनात शिक्षक कृष्ण मोहन सिंह सैथवार की आत्महत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस प्रकरण को लेकर एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बीएसए और उनके सहयोगियों की गिरफ्तारी की मांग की है। शनिवार को उन्होंने गोरखपुर में पैदल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। एमएलसी देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश का बेसिक शिक्षा विभाग भ्रष्टाचार में आकंठ डूबा हुआ है। आरोप लगाया कि विभाग में तैनात कुछ अधिकारी और कर्मचारी संगठित तरीके से शोषण, धनउगाही और लूट में संलिप्त हैं, जिससे शिक्षकों में भय और मानसिक दबाव का माहौल बना हुआ है। एमएलसी ने कहा कि अनुदानित और परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत अध्यापकों से कथित रूप से अवैध वसूली की जा रही है। इसी प्रत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.