निज संवाददाता, मार्च 8 -- देवरिया के शिक्षक कृष्णमोहन सिंह खुदकुशी प्रकरण में बीएसए कार्यालय के वरिष्ठ लिपिक तनुज श्रीवास्तव को शासन ने निलंबित कर दिया है। शनिवार की देर शाम को निलंबन की कार्रवाई होने के बाद से बीएसए कार्यालय में खलबली मच गई है। इस मामले में यह तीसरी बड़ी कार्रवाई हुई है। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद बीएसए शालिनी श्रीवास्तव और लिपिक संजीव सिंह को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। घटना के बाद से दोनों फरार हैं और उन पर 10 हजार इनाम भी घोषित हो चुका है। कुशीनगर के कुबेरस्थाना थाना क्षेत्र के हरैया बुजुर्ग के कृष्ण मोहन सिंह गौरीबाजार विकास खण्ड स्थित कृषक लघु माध्यमिक विद्यालय, मदरसन में सहायक अध्यापक थे। मामले में शिक्षक की पत्नी की तहरीर पर बीएसए शालिनी श्रीवास्तव, लिपिक संजीव सिंह और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज हुआ था।...