श्रावस्ती, अप्रैल 19 -- श्रावस्ती, संवाददाता। राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के स्कूल शिक्षकों को सम्मानित किया गया। निदेशक ने शिक्षकों का प्रशस्ति पत्र देकर लखनऊ में सम्मानित किया। जिसमें श्रावस्ती के शिक्षक अशोक यादव भी शामिल रहे। हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय पटना के 19 छात्र-छात्राओं का चयन राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में हुआ था। इसके लिए विद्यालय के प्रधान शिक्षक अशोक कुमार यादव को रविवार को लखनऊ स्थित रानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। कालेज आफ टीचर एसोसिएशन की ओर से राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा में एक ही विद्यालय के पांच से अधिक छात्र-छात्राओं के चयनित होने व बच्चों को इसके लिए ...