मुंगेर, मई 9 -- ​हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। शुक्रवार को पटना में टीआरई-4 शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस की लाठीचार्ज की छात्र नेता ईशु यादव ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस घटना को बर्बरतापूर्ण बताते हुए बिहार की मौजूदा सरकार पर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। ​छात्र नेता ईशु यादव ने बयान जारी कर कहा कि, बिहार का शिक्षित बेरोजगार युवा जब सड़कों पर उतरकर अपने हक और रोजगार की मांग करता है, तो बीजेपी-जेडीयू की सरकार उन्हें नौकरी देने के बजाय पुलिस की लाठी बरसाती है। उन्होंने कहा बेरोजगार युवा केवल नियुक्ति की मांग कर रहे थे, लेकिन सरकार ने उनकी जायज मांगों को सुनने के बजाय उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर पिटवाया। यह भी पढ़ें- जिला कांग्रेस ने की शिक्षक अभ्यर्थी पर हुए लाठ...