मेरठ, फरवरी 15 -- मवाना। बाल भारती पब्लिक स्कूल में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक सभा का आयोजन किया गया। अभिभावकों ने शिक्षकों से अपने बच्चों की शैक्षिक प्रगति, व्यवहारिक विकास एवं परीक्षा परिणामों पर सार्थक संवाद किया। इसी दिन कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों द्वारा एक विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान प्रदर्शनी भी हुई, जिसमें बच्चों ने वर्किंग एवं नॉन-वर्किंग मॉडलों के माध्यम से अपनी रचनात्मकता, वैज्ञानिक सोच और नवाचार क्षमता का अद्भुत प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में लक्ष्य का फायर एनर्जी प्रोड्यूसर, अलवर का केदारनाथ मॉडल, केशव का स्मार्ट डस्टबिन, एकांशी की स्मार्ट सिटी, गार्गी की ह्यूमन आई, अवनी मित्तल का वॉटर साइकिल, दक्ष का एफिल टॉवर मॉडल, पावनी का डिजिटल इंडिया थीम, आर्यांश का वोल्केनो आदि विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.