बदायूं, अप्रैल 15 -- बाबा इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा पीजी से 12वीं तक की शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें अभिभावकों ने बच्चों की शैक्षणिक प्रगति और समग्र विकास पर शिक्षकों से विस्तार से चर्चा की। डायरेक्टर अनुज वार्ष्णेय, निदेशिका साधना वार्ष्णेय और प्रधानाचार्या रूपा माहेश्वरी ने बच्चों की सफलता में अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी को अनिवार्य बताया। स्कूल प्रशासन ने अभिभावकों से घर पर सकारात्मक माहौल बनाने और बच्चों द्वारा मोबाइल के उपयोग पर नियंत्रण रखने की अपील की। में प्रशासक अमित माहेश्वरी सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...