शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी में बच्चों की नियमित उपस्थिति पर जोर
मधुबनी, मई 9 -- कलुआही। कलुआही प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में सरकार के निर्देश पर शनिवार को "हमारा बच्चा, हमारी जिम्मेदारी" थीम के तहत शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालयों में उपस्थित अभिभावकों को बच्चों की शिक्षा, स्वच्छता एवं नियमित उपस्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। मध्य विद्यालय बेलाही में आयोजित संगोष्ठी की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक जयशंकर मंडल ने की। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा घर पर पढ़ाई के लिए अनुकूल वातावरण बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। संगोष्ठी में बच्चों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने, समय पर विद्यालय भेजने तथा नाश्ता कराकर स्कूल भेजने की भी सलाह दी गई। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.