खगडि़या, मार्च 1 -- खगड़िया, नगर संवाददाता मिडिल स्कूल हाजीपुर आवासबोर्ड में परीक्षा की तैयारी हमारी साझा जिम्मेदारी थीम को लेकर शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के एचएम मनोज कुमार ने अभिभावकों से अपील किया कि वे आगामी वार्षिक परीक्षा के दृष्टिगत बच्चों के तैयारी में मदद के साथ-साथ उनके स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें व होली में निगरानी रखें कि आगामी होली में बच्चे गलत सोहबत में आकर नशा पान व हुड़दंग का हिस्सा न बन जाय। इस दौरान उन्होंने कहा कि छात्रों को बेहतर शिक्षा देने के साथ साथ व्यावहारिक शिक्षा भी दिया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...