कटिहार, अप्रैल 2 -- कटिहार। कटिहार इंजीनियरिंग कॉलेज में दो दिवसीय अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन, उपस्थिति, कौशल विकास तथा समग्र व्यक्तित्व विकास के संबंध में अभिभावकों और शिक्षकों के बीच संवाद को मजबूत बनाना है। दो दिवसीय कार्यक्रम 04 एवं 05 अप्रैल को कॉलेज कैंपस में ही होगा। कॉलेज के विभागीय सेमिनार कक्षों में अभिभावक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया जा रहा है। यह बैठक दोनों दिनों में प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगी। इस बैठक का समन्वयन डॉ. अरविंद प्रसाद, नोडल पदाधिकारी के द्वारा किया जाएगा। यह आयोजन डॉ. रंजना कुमारी, प्राचार्य, केईसी, कटिहार के निर्देशन में संपन्न होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...