मऊ, मई 19 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। कोपागंज बापू इंटर कॉलेज में मंगलवार को शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान शिक्षकों ने बच्चों की शैक्षणिक एवं अन्य समस्याओं के संबंध में अभिभावकों और विद्यार्थियों से विस्तार से चर्चा कर उनके समाधान के उपाय बताए।प्रधानाचार्य रविन्द्र राम ने कहा कि शिक्षक और अभिभावकों के बीच समन्वय बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विद्यालय परिवार विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए निरंतर प्रयासरत है। बैठक में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान बच्चों को दिए गए गृहकार्य की जानकारी भी अभिभावकों को दी गई। शिक्षकों ने कहा कि जुलाई में नया सत्र प्रारंभ होने पर पूरी प्रतिबद्धता के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का...