चक्रधरपुर, जून 12 -- चक्रधरपुर। जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार शुक्रवार को राजा नरपती सिंह बालिका उच्च विद्यालय परिसर में शिक्षक-अभिभावक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विद्यालय के शैक्षणिक विकास, छात्राओं की नियमित उपस्थिति, नामांकन बढ़ाने तथा विद्यालयी गतिविधियों को प्रभावी बनाने समेत विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- चक्रधरपुर प्रखंड के विद्यालयों में पीटीएम का आयोजनशैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार बैठक में शैक्षिक गुणवत्ता में सुधार, विद्यालय में अनुकूल एवं खुशनुमा वातावरण निर्माण, रूटीन आधारित पठन-पाठन, छात्राओं की नियमित परीक्षा तथा प्रोजेक्ट 'परख' के तहत संचालित कार्यक्रमों की समीक्षा की गई। साथ ही आवश्यकता के अनुसार कार्ययोजना तैयार कर विद्यालय में सुधारात्मक पहल करने पर भी विचार-विमर्श हुआ।स्वास्थ्य जागरूकता अभिय...