गढ़वा, मार्च 31 -- गढ़वा। अशोक विहार स्थित जिला शिक्षा निकेतन स्कूल में मंगलवार को शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया। बैठक में स्कूल के निदेशक अनिल विश्वकर्मा ने बच्चों की सफलता पर पर कहा कि सही मार्गदर्शन से ही बच्चों का विकास होगा। बच्चे हर क्षेत्र में पारंगत हो इसका पूरा ख्याल रखा जाता है। उन्होंने कहा कि बच्चों को मोबाइल से दूर रखें, तभी बच्चे बेहतर कर सकेंगे। बैठक में विभिन्न कक्षा में बेहतर करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मौके पर शिक्षक अरुण पाठक, पंकज कुमार ठाकुर, अक्षय कुमार, कौस्तूभ विश्वकर्मा, किरण, लीलावती देवी, आरती देवी, सिमरन कुमारी, साक्षी कुमारी, सुमन कुमारी, संजना कुमारी, ज्योति कुमारी सहित अन्य अभिभावक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...