गया, मई 30 -- आमस प्रखंड के सभी प्राथमिक और मध्य विद्यालयों में शनिवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित की गई। गमहरिया मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक सत्येंद्र दास ने अभिभावकों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने और घर पर गृहकार्य कराने की अपील की। अभिभावकों ने भी शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने संबंधी सुझाव दिए। सुग्गी मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक डॉ. निरंजन प्रसाद ने बताया कि गोष्ठी के बाद बच्चों की उपस्थिति बढ़ी है। कई विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों ने कम अभिभावकों की भागीदारी पर चिंता जताई। बीआरपी उमेश सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों में गोष्ठी आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- भागलपुर : प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी जारी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...