हाजीपुर, फरवरी 28 -- महुआ। शिक्षक अभिभावक गोष्ठी का आयोजन शनिवार को महुआ के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मकसूदपुर ताज में किया गया। जहां पर बच्चों को प्रतिदिन स्कूल भेजने के लिए प्रस्ताव लिया गया। स्कूल की प्रभारी अशर्फी दास की अध्यक्षता में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी हुई। जिसमें शिक्षा में सुधार के साथ स्कूल में बच्चों की उपस्थिति और शिक्षा की गुणवत्ता पर विशेष रूप से चर्चा की गई। बैठक में रीना देवी,राजेश्वर राम, सविता, पूनम, संजू, राधा, विकास, निशा, ज्योति, शाइस्ता परवीन, अनिशा आदि उपस्थित थे। इस बैठक में शिक्षकों और अभिभावकों ने शिक्षा में सुधार और बच्चों की उपस्थिति को लेकर अपने-अपने सुझाव भी दिए। महुआ-03-महुआ के मकसूदपुर में शिक्षक अभिभावक गोष्ठी में उपस्थित लोग।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...