हाजीपुर, मार्च 31 -- राजापाकर, संवाद सूत्र। शिक्षा विभाग बिहार सरकार के निर्देशानुसार प्रखंड के सभी विद्यालयों में शिक्षण सत्र समापन व अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। पीएम श्री मध्य विद्यालय राजापाकर व प्रखंड के नवसिरजीत प्राथमिक विद्यालय गौसपुर विमल सिंह के खेत में, के परिसर में भी अभिभावक शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। मौके पर विभिन्न छात्र छात्राओं के अनेक महिला पुरुष अभिभावक उपस्थित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार चौधरी ने सभी अभिभावकों को गोष्ठी में आने के लिए अभिवादन किया एवं कहा कि सभी अभिभावक प्रतिदिन बच्चों को स्कूल भेजने में सहयोग करें। गौसपुर विद्यालय की प्रधान शिक्षिका साधना कुमारी ने कहा अभिभावक को से कहा कि वे समय-समय पर विद्यालय में अपना आकर सुझाव दें। बच्चों के पढ़ाई लिखाई एवं सर्वा...