लखनऊ, मई 12 -- प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों ने अन्तर्जनपदीय स्थानांतरण प्रक्रिया शुरू किये जाने की मांग को लेकर मंगलवार को प्राक्कलन समिति के सभापति मुकेश चौधरी से मिलकर बात की। विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले कई शिक्षक-शिक्षिकाएं छोटे-छोटे बच्चों के साथ पहुंचकर दुखड़ सुनाया। सभापति को बताया कि 10 या इससे अधिक वर्ष से परिवार से दूर रहकर बच्चों को पढ़ा रही हैं। प्रतिनिधिमंडल ने समिति एवं शासन स्तर पर सकारात्मक पहल कर शीघ्र स्थानांतरण प्रक्रिया प्रारम्भ कराने की मांग उठायी।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी ने कहा कि प्रदेश के हजारों शिक्षक-शिक्षिकाएं लंबे समय से परिवार से दूर रहकर सेवा दे रहे हैं जिससे उन्हें सामाजिक, पारिवारिक एवं मानसिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने मांग की कि स्थानांतरण के लिये बंद जि...