कुशीनगर, जून 11 -- कुशीनगर। फाजिलनगर विकास खंड के पंडित मंगल उपाध्याय इंटरमीडिएट कॉलेज जौरा बाजार के शिक्षक अंशुमान चतुर्वेदी को मुंबई की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था समरस फाउंडेशन द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट और अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। समारोह समरस फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. किशोर सिंह के मार्गदर्शन एवं संस्था के राष्ट्रीय सचिव अशोक मिश्रा की उपस्थिति में सकुशल संपन्न हुआ। अशोक मिश्रा की देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम का कुशल संचालन हिमांशु शेखर ने किया। विज्ञान जैसे जटिल विषय को अपनी अनूठी और सरल शिक्षण शैली से छात्र-हित में सुगम बनाने वाले शिक्षक अंशुमान चतुर्वेदी और उनके सहयोगी इरशाद ने संस्था के प्रति सहृदय आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर समाजसेवी अरविंद मिश्रा, हिमांशु श्रीवास्तव, मनीष मिश्रा सहित भारी ...