रामपुर, जून 27 -- जनपद में पड़ रही प्रचंड गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति बेसिक टीचर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने शनिवार को जिलाधिकारी को एक ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राम बहादुर गौतम और जिला मंत्री सुनील कुमार ने ज्ञापन के माध्यम से जिलाधिकारी को अवगत कराया कि वर्तमान में दोपहर 2:00 बजे तक विद्यालय संचालित होने से बच्चों को भारी परेशानी हो रही है। दोपहर में तापमान 42 से 45 डिग्री तक पहुंचने के कारण नौनिहालों में लू लगने, डिहाइड्रेशन और अन्य बीमारियों का खतरा अत्यधिक बढ़ गया है। संगठन ने छात्रहित और जनहित को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी से मांग की है कि परिषदीय विद्यालयों का संचालन समय बदलकर प्रात: 7:00 बजे से 11:00 बजे तक किया जाए, ताकि ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के बच्चों को भीषण गर्मी के प्रकोप से राहत ...