बगहा, फरवरी 26 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय शैक्षणिक सुधार अभियान के तहत करीब दो वर्ष पूर्व सरकारी स्कूलों में ई-शिक्षा कोष की व्यवस्था लागू की थी। तब इसको लेकर पूरे शिक्षा जगत में काफी उत्साह देखने को मिला था। लेकिन धीरे-धीरे व्यवस्था में खामियां उजागर होने लगी हैं। आए दिन उत्पन्न हो रही समस्याओं की वजह से ई-शिक्षा कोष शिक्षकों के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। विभाग एक समस्या का समाधान करता है तब तक दूसरी समस्या उत्पन्न हो जा रही है। ताजा मामला हाजिरी फोटो से संबंधित है। वर्तमान में ई-शिक्षा कोष पर उपस्थिति दर्ज करने के बाद वर्तमान की जगह 10-12 दिन पुराना शिक्षकों का फोटो दिखा रहा है। जिसकी वजह से शिक्षकों की परेशानी बढ़ गई है। पुराने फोटो की वजह से उनमें विभागीय कार्रवाई को लेकर संशय उत्पन्न हो गया है। इससे शिक्षक असहज महसूस करने लगे ...