कन्नौज, अगस्त 14 -- छिबरामऊ, संवाददाता। शुक्रवार को क्षेत्र में शिक्षकों से विद्यालयों में सफाई कराए जाने का मामला चर्चा में रहा। विभागीय ग्रुप में सामने आई तस्वीरों में शिक्षक झाड़ू लगाने, पोछा लगाने और शौचालयों की सफाई करते दिखाई दिए। कुछ शिक्षकों द्वारा शौचालय में सफाई सामग्री का प्रयोग कर ब्रश से सफाई करते हुए फोटो भी साझा किए गए। इसको लेकर शिक्षकों में नाराजगी जताई जा रही है। शिक्षकों का कहना है कि विद्यालयों में सफाई के लिए सफाई कर्मियों की व्यवस्था है, ऐसे में शिक्षकों से सफाई कार्य कराया जाना उचित नहीं है। विभागीय अधिकारियों के इस तुगलती फरमान से शिक्षकों में रोष दिखाई दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...