कौशाम्बी, अप्रैल 25 -- कड़ा क्षेत्र के जहानपुर स्थित ज्योतिबा राव फुले इंटर कॉलेज में शनिवार को यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में बेहतर अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों ने बच्चों को तिलक लगाकर आरती उतारी और माला पहनाकर लड्डू खिलाते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य धीरेंद्र कुशवाहा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभ कामना दी। कहा कि यह सफलता अंतिम लक्ष्य नहीं, बल्कि आगे की राह का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए निरंतर परिश्रम, अनुशासन और संस्कार बेहद जरूरी हैं। यह भी पढ़ें- सम्मानित किए गए यूपी बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को पुस्तकों को अपना मित्र और गुरुजनों को मार्गदर्शक मानकर आगे बढ़ने की सीख दी। प्रधाना...