देहरादून, जनवरी 30 -- डोईवाला के प्राथमिक विद्यालय तेलीवाला में शिक्षकों से मारपीट और अभद्रता से उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन में रोष है। शुक्रवार को एसोसिएशन ने जिला शिक्षा अधिकारी प्रेमलाल भारती से मिलकर इसका कड़ा विरोध किया। सुरक्षा की मांग उठाते हुए आंदोलन की चेतावनी दी। एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रावत ने बताया कि असामाजिक तत्वों ने शिक्षकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट की, महिला शिक्षकों और छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार किया तथा जान से मारने की धमकी दी। जो बेहद अनिंदनीय है। ऐसे में स्कूलों में बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने मांग की कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए विभाग की ओर से भी दबाव बनाया जाए। बैठक में जिला संरक्षक शशि दिवाकर, रायपुर अध्यक्ष अरविन्द सोलंकी, विकासनगर अध्यक्ष म...