रिषिकेष, जनवरी 30 -- राजकीय प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय तेलीवाला में शिक्षकों से हुई मारपीट की घटना के विरोध में शुक्रवार को विद्यालय बंद रहा। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए शिक्षक विवेकाधीन अवकाश पर रहे, जिसके चलते स्कूल पहुंचे छात्र-छात्राओं को वापस घर लौटना पड़ा। शुक्रवार सुबह प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालय के छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचे तो उन्हें गेट पर ताला लटका मिला। अभिभावकों ने जानकारी की तो पता चला कि शिक्षक विवेकाधीन अवकाश पर हैं। वहीं, स्कूल के शिक्षकों ने बताया कि बीते गुरुवार की घटना से वह सहमे हुए हैं। दोबारा इस तरह का मामला न हो, इसके लिए स्कूल में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग पुलिस और शिक्षा विभाग से की गई है। मालूम हो कि, बीते गुरुवार को तेलीवाला निवासी सरफराज उर्फ मोनू ने स्कूल में छात्राओं के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.