मोतिहारी, दिसम्बर 8 -- कोटवा, निज संवाददाता। पोखर में डूबने से स्कूली छात्र के मौत मामले में स्कूल के शिक्षकों को अभी भी पुलिस अपने अभिरक्षा में रख कर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम करा कर रविवार को परिजनों को सौंप दिया है। लेकिन अब तक परिजनों द्वारा शव का दाह संस्कार नहीं किया गया है। बताया जाता है कि दोषियों पर कार्रवाई की मांग पर परिजन और ग्रामीण अड़े हुए हैं। हालांकि बुद्धिजीवियों द्वारा परिजनों को समझाने का प्रयास किया जा यह है। स्कूल में कार्यरत एक शिक्षिका से भी पुलिस पूछताछ करने का प्रयास कर रही है, लेकिन शिक्षिका से अभी तक पुलिस को संपर्क नहीं हो पाया है। बताया जाता है कि पुलिस अभिरक्षा में रखे गए शिक्षक पूछताछ में अपने को निर्दोष बता रहे हैं। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चे के डूबकर मरने की बात सामने आ रही है ...