बरेली, अगस्त 22 -- एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने विश्वविद्यालय परिसर एवं संबद्ध महाविद्यालयों के शिक्षकों से दो-दो क्षय रोगियों (टीबी मरीजों) को गोद लेकर छह माह तक प्रतिमाह पोषण पोटली उपलब्ध कराने का आग्रह किया है। कुलसचिव महेंद्र कुमार ने संकायाध्यक्षों, विभागाध्यक्षों और महाविद्यालयों के प्राचार्यों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। भेजे गए पत्र में स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस 17 सितंबर 2026 के अवसर पर 500 टीबी मरीजों को छह माह की पोषण पोटली वितरित की जानी है। मरीजों को गोद लेने वाले शिक्षकों का पंजीकरण निक्षय मित्र के रूप में किया जाएगा। यह कार्य विश्वविद्यालय स्वास्थ्य केंद्र स्थित टीबी न्यूट्रीशनल सेल के माध्यम से संचालित होगा। संबंधित शिक्षकों की सूची एक सप्ताह में कुलसचिव कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दि...