भागलपुर, दिसम्बर 23 -- भागलपुर। बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट के जिला सचिव श्यामनंदन सिंह ने जिला शिक्षा पदाधिकारी को शिक्षक समस्या समाधान के संबंध में पत्र लिखा। जिला सचिव ने बताया कि पदाधिकारी से शिक्षकों से जुड़ी 15 समस्याओं के समाधान की मांग की गई। इनमें सभी विशिष्ट, बीपीएससी, प्रधान शिक्षक समेत प्रधानाध्यापक को 58 प्रतिशत और आवास भत्ता पांच से 10 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता के भुगतान की मांग की गई। वहीं हजारों शिक्षकों का बकाया भुगतान, वेतन निर्धारण समेत 15 मांग की गई। इसके अलावा सभी प्रकार का प्रतिनियोजन को रद्द करने, सेवापूर्व प्रशिक्षित शिक्षकों की समस्या का समाधान, ई शिक्षा कोष में समर्पित आवेदन का निदान, समेत अप्रशिक्षित शिक्षकों का वेतन भुगतान की मांग शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.